Trending

Jaunpur News : मंदिर से चांदी का मुकुट व सोने की नथिया चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Naya Savera Network

पुजारी ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के वीरमपुर गांव के मां चंडी धाम मंदिर परिसर से चांदी का मुकुट व सोने की नथिया चोरी हो गईं।मंदिर के पुजारी राजकिशोर शुक्ला ने केराकत थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुजारी के अनुसार 19 अगस्त  को एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में आया और अपना नाम योगी कमलेंद्र नाथ गोरखपुर निवासी बताकर मंदिर परिसर  में 21अगस्त तक ठहरा हुआ था।इस दौरान मंदिर परिसर की साफ - सफाई करने लगा सफाई के दौरान झोली में रखा आलमारी की चाभी निकालकर चांदी का मुकुट,5 सौ ग्राम सोने की नथिया व चांदी की जेवरात लेकर फरार हो गया।पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी,पुलिस मौके ए वरदात का मुआवना कर मामले की छानवीन में जुट गई।पुलिस पुजारी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!