Trending

Jaunpur News : बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरा युवक, हालत नाजुक

Naya Savera Network

सुइथाकला, जौनपुर। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर गुरुवार शाम बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शाहगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी अमरनाथ वर्मा (48) पुत्र स्व. हौसला गुरुवार शाम रामनगर बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय वह एक परिचित की बाइक पर सवार थे। कृषि बीज भंडार के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे अमरनाथ सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में उनके दाहिने पैर, सीने और गर्दन में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए शाहगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!