Trending

Jaunpur News : महंत राजूदास की टिप्पणी पर निषाद समाज का प्रदर्शन

Technical Team


जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार दोपहर निषाद समाज के लोगों ने महंत राजूदास की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। भगवान निषादराज जन सेवा समिति के बैनर तले जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने महंत राजूदास पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कड़ी आपत्ति जताई।

मामला एक टेलीविजन बहस के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ महंत राजूदास की कथित अभद्र टिप्पणी से जुड़ा है। टिप्पणी को लेकर निषाद समाज में आक्रोश है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंत राजूदास के पोस्टर फाड़कर जमीन पर फेंके और उन पर पैर रखकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर किसी संत द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना समाज के लिए स्वीकार्य नहीं है।

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने कहा कि किसी संत द्वारा सार्वजनिक मंच पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग अशोभनीय है। उन्होंने महंत राजूदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो निषाद समाज व्यापक आंदोलन करेगा। राजू निषाद ने भी कथित बयान की निंदा करते हुए महंत राजूदास को हनुमानगढ़ी से जुड़े पद से हटाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निषाद समाज भगवान श्रीराम के प्रति सदैव सम्मान और सहयोग की भावना रखता आया है। ऐसे में समाज के किसी व्यक्ति के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता। समिति ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही महंत राजूदास से अविलंब और बिना शर्त माफी मांगने को कहा। माफी न मांगने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!