शाहगंज। शाहगंज थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार, 21 अगस्त की सुबह शाहगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इसी दौरान पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को पीड़िता के भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ले का रहने वाला शहबाज उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी और पीड़िता की बरामदगी के बाद मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(J)(ii) की बढ़ोतरी की गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।