Trending

Jaunpur News : मोटरसाइकिल की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Technical Team


जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के गैरीकलां गांव के पास तेजीबाजार-जौनपुर मार्ग पर मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मुन्नीलाल नाविक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, हिंगूपुर गांव निवासी मुन्नीलाल नाविक सोमवार को साइकिल से अपनी बेटी के घर नरी जा रहे थे। वह गैरीकलां गांव के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नीलाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर तेजीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!