Trending

Jaunpur News : भारतीय मानव समाज पार्टी ने रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान 'पूर्वांचल यात्रा' का किया स्वागत

Naya Savera Network
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय बाजार में 'रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान' के तहत निकाली जा रही पूर्वांचल यात्रा के पहुंचने पर भारतीय मानव समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह यात्रा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द के साथ विजय बहादुर निषाद, रामकुमार, गणेश बिन्द, किशन बिन्द सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। वक्ताओं ने यात्रा का अभिनन्दन करते हुए समाज के अति-पिछड़ों और वंचितों के हक की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया। सभा को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका संवैधानिक अधिकार और सत्ता-प्रशासन में उचित भागीदारी नहीं मिल जाती तब तक यह आंदोलन और जन-जागृति अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!