Trending

Jaunpur News : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर संबंध बनाने का दबाव, मुकदमा दर्ज

Technical Team



जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के युवक पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि इनकार करने पर युवक ने कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी सचिन सरोज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66ई के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!