जौनपुर। बरसठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)में तैनात असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज की शनिवार को सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रामपुर थाना क्षेत्र के गहरौल गांव के पास वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक सर्प को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग पर बिखरे पत्थरों से उनका सिर जोर से टकरा गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
Jaunpur News : बरसठी सीएचसी के असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर दीपक कुमार सरोज की सड़क हादसे में मौत
August 01, 2026