Trending

Jaunpur News : हत्यारोपी सांसद प्रतिनिधि सहित 3 भाइयों को आजीवन कारावास

Naya Savera Network
22 वर्ष पहले भूमि विवाद में गोली मारकर की गयी थी हत्या

जौनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अनिल यादव की अदालत ने लाइन बाजार थाना क्षेत्र में 22 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में दोषसिद्ध पाते हुए चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर मोहल्ला निवासी पवन मौर्य ने 16 अगस्त 2004 को मुकदमा पंजीकृत करवाया कि उसका कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता रहे रामसेवक मौर्य से जमीन का विवाद चल रहा था जिसमें आज कमिश्नर मौका मोआइना के लिये आने वाले थे। सुबह 8:30 बजे रामसेवक मौर्य, उनके चारों पुत्र अश्वनी मौर्य, आशीष मौर्य, मनोज मौर्य, पवन मौर्य और पड़ोसी राजेश उर्फ छोटू विवादित जमीन पर बांस बल्ली गाड़कर कब्जा करने लगे। वादी के मना करने पर विवाद हो गया और जिसमें आशीष मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रामसेवक मौर्य के घर से हत्या में प्रयुक्त बंदूक बरामद हुई थी।
पुलिस ने विवेचना करके आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव द्वारा परीक्षित कराये गये गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात अदालत ने जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज मौर्य, अधिवक्ता अश्विनी मौर्य व उनके भाई आशीष मौर्य व पवन मौर्य को दोषी पाते हुए उक्त दंड से दंडित किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!