रामपुर। थाना क्षेत्र के बनपुरवा, औरा गांव निवासी 26 वर्षीय संतोष गुप्ता उर्फ लल्ला एक अगस्त 2026 से लापता हैं। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है, जिसके कारण परिजन काफी चिंतित हैं। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार ने रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के अनुसार, संतोष की रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के गांवों में तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। लापता युवक का रंग गोरा, शरीर पतला और कद करीब पांच फुट है। घर से निकलते समय उन्होंने गेरुआ रंग की टी-शर्ट और गेरुआ रंग की हाफ पैंट पहन रखी थी।
परिवार ने लोगों से अपील की है कि संतोष गुप्ता उर्फ लल्ला कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों अथवा पुलिस को सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित घर लाया जा सके।
