Trending

Jaunpur News : तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की हुई मौत

Naya Savera Network

प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद

रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे तालाब में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत की आशंका से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार उक्त गंधौना निवासी बितनू पुत्र कैलेंडर बनवासी सुबह शौच के लिए तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया गया कि उसके साथ शौच के लिए गए साथी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तालाब काफी गहरा होने के कारण वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई। सूचना पर रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से तालाब में युवक की तलाश शुरू किया।
तालाब गहरा होने के कारण शव की तलाश में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
फायर ब्रिगेड की टीम भी तालाब में उतरकर लगातार खोजबीन करती रही। कड़ी मशक्कत के बाद जमालपुर के फायर ब्रिगेड के जांबाज सिपाही राम आसरे राव कई घंटे तालाब में खोजने के बाद तब जाकर शव को बरामद किया गया।
ग्रामीणों के अनुसार बितानू को मिर्गी की बीमारी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण वह तालाब में गिर गया होगा। पुलिस शव को कब्जे में ले सीएससी ब्लाक रामपुर ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया प्रशासन शव को लेकर थाने में पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!