Trending

Jaunpur News : विद्यालय गई 14 वर्षीय किशोरी लापता

Naya Savera Network

जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र में विद्यालय जाने के लिए घर से निकली करीब 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने क्षेत्र के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। मामले में शनिवार को जलालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

परिजनों के अनुसार, किशोरी 14 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे रोज की तरह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मोहन प्रसाद को सौंपी गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में संभावित स्थानों और संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। परिजन बेटी की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!