Naupedwa News : बालक बाबा आश्रम पर गुरू पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी तेज
personNaya Savera Network
يوليو 26, 2026
share
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के हैदरपुर गांव में स्थित देवरहा श्री बालक बाबा महाराज के पावन धाम आश्रम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारी जोरो पर है। धाम की साफ-सफाई जोरों पर है। पावन पर्व पर सैकड़ों साधु—सन्तों का आगमन शुरू हो चुका है। बुधवार को मनाई जाने वाली गुरु पूर्णिमा महोत्सव में इस वर्ष भी हजारों भक्तों के आने की प्रबल संभावना है। आश्रम व्यवस्थापक मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के अलावा दो प्लाटून पीएसी के जवानों के अलावा महिला पुलिस बल की मांग के साथ फायर बिग्रेड के वाहनों की मांग एसडीएम सदर एवं तेजी बाजार थाने पर की गई है। उन्होंने आगे बताया कि आश्रम पर आने के लिए धनियामऊ से हैदरपुर जाने वाले मार्ग के अलावा बक्शा से हैदरपुर मार्ग ही सुरक्षित सुगम रास्ता है। साधू—संतों एवं भक्तों के ठहरने की व्यवस्था पूरी दुरुस्त कर ली गई है।