Trending

Mumbai News : राजस्थान फाउंडेशन दक्षिण मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष बने दिलीप माहेश्वरी

Naya Savera Network

मुंबई। राजस्थान सरकार द्वारा प्रेरित राजस्थान फाउंडेशन के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष गणपत कोठारी ने प्रख्यात समाजसेवी, कर्मठ कर्मयोगी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप माहेश्वरी को राजस्थान फाउंडेशन दक्षिण मुंबई चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया।नियुक्ति की घोषणा करते हुए गणपत कोठारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई में बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानवासी निवास एवं व्यापार करते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दिलीप माहेश्वरी के नेतृत्व में दक्षिण मुंबई का प्रवासी राजस्थान समाज एक मजबूत संगठनात्मक सूत्र में जुड़ेगा तथा राजस्थान फाउंडेशन के माध्यम से अपनी जन्मभूमि राजस्थान से भावनात्मक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन का उद्देश्य देश-विदेश में बसे राजस्थान मूल के लोगों को अपनी मातृभूमि से जोड़ना, सामाजिक समन्वय स्थापित करना तथा राज्य के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। दिलीप माहेश्वरी के अनुभव, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार, राजस्थान फाउंडेशन एवं मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष गणपत कोठारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि दक्षिण मुंबई में राजस्थान फाउंडेशन के कार्यों को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए अधिक से अधिक प्रवासी राजस्थानवासियों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
दिलीप माहेश्वरी ने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही राजस्थान फाउंडेशन दक्षिण मुंबई चैप्टर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सक्रिय एवं समर्पित लोगों को अवसर दिया जाएगा। संगठन सेवा, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक समरसता के मूल्यों को लेकर दक्षिण मुंबई में प्रभावी भूमिका निभाएगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!