मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के ददरा गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी ओवरब्रिज के नीचे जलभराव हो जाता है। इससे दोपहिया और छोटे वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है और कई बार लोग फिसलकर चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निर्माणाधीन बाईपास के इस हिस्से में शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
Mariahu News : ददरा ओवरब्रिज के नीचे जलभराव से राहगीर परेशान
July 28, 2026

Tags