Trending

Machhlishahr News : तेरहवीं में गई थी महिला विपक्षियों ने बना लिया शौचालय

Naya Savera Network

विरोध दर्ज करने गई  महिला की पिटाई करने पर प्राथमिकी दर्ज 

 मछलीशहर।  विधवा महिला की विवादित भूमि पर पड़ोसियों ने उस समय शौचालय बना लिया जब वह तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार के घर गई थी।वापस लौटने पर जब महिला विरोध दर्ज करने विपक्षियों के घर गई तो उसकी पिटाई भी कर दी।
    कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी विधवा महिला फूलकुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके और उसके विपक्षी राजकुमार के घर के बीच आठ फीट जमीन खाली छूटी है,जिसके बीच में दोनों का पानी बहने के लिए नाली बनी हुई है।विपक्षी राजकुमार आदि ने  जमीन पर एक वर्ष के अंदर  चार बार शौचालय बनवाने का प्रयास किया किंतु पुलिस के हस्तक्षेप पर काम बंद कर देते थे । 21 जुलाई को महिला अपने रिश्तेदार के यहां तेरही में शामिल होने गई थी। वह  23 जुलाई को वापस आई तो देखा कि उसकी जमीन पर शौचालय बनाकर टीन शेड रख दिया था। जब शिकायत करने गई त
तो विपक्षियों ने गोलबंद होकर उसकी पिटाई करने लगे और ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया कि राजस्व टीम के साथ मिलकर जाँच पड़ताल की जा रही है। तहरीर आधार पर प्राथमिकी दर्ज़ कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!