Trending

Mariahu News : भाकियू ने छह सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

मड़ियाहूं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तहसील अध्यक्ष विनय कुमार पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को तहसील परिसर में किसानों और मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत आयोजित की गई। पंचायत के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार को सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रदेश के किसानों, गरीबों और मजदूरों का बिजली बिल माफ करने तथा प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने कनावा गांव में शंकर जी के मंदिर से कनावा इंटर कॉलेज तक सीसी सड़क निर्माण, कादीपुर स्थित पंचधाम मंदिर के पास प्राथमिक विद्यालय से मनोज के घर होते हुए इटाएं रोड तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सीसी सड़क बनवाने की मांग की।
इसके अलावा भूमिहीन गरीब परिवारों को आवासीय पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा बंजारी गांव की गौतम बस्ती में अनिल के घर के पास पुलिया से पंडितान तक सड़क और नाला निर्माण कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
भाकियू नेताओं ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान बाबूराम पटेल, रिंकू कुमार पाल, परीता देवी, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!