Trending

Lucknow News : पुलिस मदद के लिए सदैव तत्पर हैं: एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे

Naya Savera Network

लखनऊ। बृहस्पतिवार को हजरतगंज स्थित होटल में आल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन की ओर से आयोजित नेशनल ज्वेलर्स मीट 2026 में एडीसीपी सेंट्रल जितेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि ज्वेलर्स अपनी समस्याओं के लिए बेधड़क मिल सकते हैं। पुलिस मदद के लिए सदैव तत्पर है।
मीट 2026 में देश भर से 250 ज्वेलर्स ने शिरकत की। एआइजेजीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि बदलते वैश्विक स्वरूप को देखते हुए ज्वेलरी उद्योग को निरंतर विकसित करना होगा।
इस अवसर पर गोपाल सोनी, पंकज अरोड़ा, अमित सोनी, गोविंद रस्तोगी, विनोद माहेश्वरी उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक विनोद माहेश्वरी ने व्यापारियों को नवीन जानकारियां, आधुनिक तकनीक, बेहतर नेटवर्किंग एवं व्यापार विस्तार के नए अवसर के बारे में बताया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!