Trending

Jaunpur News : फिरोज अंसारी मरकज़ी सीरत कमेटी के चौथी बार अध्यक्ष हुए मनोनीत

Naya Savera Network

 मरकज़ी सीरत कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मेंहदीतला में स्थित मदरसा इस्लामियां स्कूल परिसर में शुक्रवार को मरकज़ी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों व आवाम की एक बैठक मुस्लिम समाज के आगामी बारावफात यानी जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मद्दे नज़र सम्पन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से फिरोज अहमद अंसारी को मरकज़ी सीरत कमेटी का चौथी बार अध्यक्ष मनोनीत किया गया,साथ ही हाजी युसुफ पप्पू को कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया।
बता दें कि फ़िरोज़ अहमद अन्सारी ऑलइंडिया मोमिन अंसार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी है।इस अवसर पर हाजी गोगा अन्सारी,मो0 आरिफ़ अन्सारी,दानिश खान पूर्व प्रधान,यासीन अन्सारी, मोबीन अन्सारी,अलाउद्दीन मंसूरी,सौदागर अन्सारी,गुफरान अंसारी,महमूद हाशमी,एखलाक अन्सारी,अफ़ज़ाल अन्सारी,हाफ़िज मुनीर,समसुद्दीन मंसूरी सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!