Trending

Jaunpur News : कृपाशंकर सिंह के जन्मदिन पर विशाल स्वास्थ्य शिविर व वृक्षारोपण

Naya Savera Network

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह का 76वां जन्मदिन शनिवार को जनसेवा, पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक आस्था के संगम के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मदिवस को "जनसेवा संकल्प समारोह" का स्वरूप देते हुए दिनभर स्वास्थ्य सेवा, पर्यावरण संरक्षण, धार्मिक अनुष्ठान एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम सहोदरपुर-खमपुर स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में आयोजित विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी योगिता सिंह एवं सीएमओ गंगाराम गौतम किया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजन समिति की ओर से लोगों को बरसात के मौसम को देखते हुए छातों का भी वितरण किया गया, जिससे लोगों ने इस पहल की सराहना की।स्वास्थ्य शिविर के उपरांत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सैकड़ों पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
इसके बाद प्राचीन महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का वैदिक विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया। विद्वान आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, समृद्ध भविष्य तथा पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया।जन्मदिन समारोह के दौरान समर्थकों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने केक काटकर कृपाशंकर सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि कृपाशंकर सिंह का सार्वजनिक जीवन सदैव जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित रहा है तथा उनके जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी पहल है।इस अवसर पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह सहित श्यामराज सिंह, सुनीता सिंह, सुषमा पटेल, डॉ. विकास सिंह, डॉ. आर. एन. त्रिपाठी, रत्नाकर सिंह, शशि, मुन्ना सिंह, डॉ. विनोद कन्नौजिया, डॉ रामयश यादव, सुधांशु सिंह, विवेक मौर्य, शशि प्रकाश सिंह, राममोहन सिंह,सतीश सिंह, विजय यादव, अमरीश सिंह,धीरू सिंह,राहुल मिश्रा,चंचल सिंह,आशु सिंह,डॉ श्रीनिवास, दिवाकर सिंह, विकास यादव,समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।पूरे आयोजन में जनसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण एवं धार्मिक आस्था का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हैं तथा नई पीढ़ी को सामाजिक कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं। जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण से जोड़ने की इस पहल की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!