Trending

Jaunpur News : दलित युवक से मारपीट, चार पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के सहरमा (दुर्गागंज) गांव में खेत में धान की रोपाई को लेकर हुए विवाद में एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ बीएनएस एवं एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। उक्त गांव निवासी हुसैनी पुत्र मूसे धइकार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था। इसी दौरान गांव के अवधेश, दिनेश, मक्खन तथा सरस्वती ने आरोप है कि उसे खेत में धान लगाने से रोक दिया। विरोध करने पर आरोपितों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व हाथ-पैर से मारपीट कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहू के साथ भी मारपीट की गई। हमले में हुसैनी का सिर फट गया, जबकि मुंह पर प्रहार से उसका एक दांत टूट गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद थाने में तहरीर दी गई। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चारों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(2), 351, 352 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की धारा 3(2)(va) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!