गौराबादशाहपुर , जौनपुर।
धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव को प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने अपने लखनऊ आवास पर शुक्रवार को सम्मानित किया। सौरभ का चयन 79 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल अंडर 20 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ है। जो अगस्त माह में स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में आयोजित होगी। सौरभ ने अभी इसी महीने जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और बीते अप्रैल माह में जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जनपद के साथ ही प्रदेश और देश का नाम रोशन किया था। इस अवसर पर कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर आदि उपस्थित रहे।
