Trending

Jaunpur News : जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, मरीज परेशान

Naya Savera Network

जौनपुर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने से जांच सुविधा पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते प्रतिदिन जांच के लिए आने वाले मरीजों को बिना अल्ट्रासाउंड कराए वापस लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में कई मरीज निजी जांच केंद्रों का रुख कर रहे हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, पेट संबंधी बीमारियों और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को हो रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने के कारण घंटों इंतजार के बाद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण जांच कार्य बंद है। उन्होंने कहा कि मशीन को जल्द ठीक कराकर पुनः संचालित कराया जाएगा। शहाबुद्दीनपुर निवासी गीता सहित कई मरीजों ने समय पर जांच न होने से नाराजगी जताई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!