Trending

Jaunpur News : शान्ति भंग की आशंका में तीन लोग गिरफ्तार

Technical Team

शाहगंज, जौनपुर। थाना शाहगंज पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई 2026) को कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी एकांश दुबे पुत्र रामदयाल दुबे, विशाल दुबे पुत्र विजय दुबे तथा प्रशान्त दुबे पुत्र रामशुभग दुबे को शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा सहित थाना शाहगंज पुलिस टीम शामिल रही।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!