जौनपुर। महराजगंज क्षेत्र के केवटली महराजगंज बाजार निवासी सेजल जायसवाल पुत्री अनुराग जायसवाल राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणाम सेजल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में 585 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें 99.2041082 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है।जारी स्कोर कार्ड के अनुसार, सेजल जायसवाल ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 15,650 प्राप्त की है। वह ओबीसी-एनसीएल (केंद्रीय सूची) श्रेणी से हैं, जहां उनकी कैटेगरी रैंक 7,329 रही।
विषयवार प्रदर्शन में सेजल ने जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान तीनों में शानदार अंक प्रतिशत हासिल किए। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। वही दादा हनुमान प्रसाद जायसवाल ने बताया कि पूर्वजों के आशीर्वाद एवं भगवान की कृपा से यह खुशी का दिन आया है। सेजल की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि उन्हें मेडिकल काउंसलिंग के माध्यम से अच्छे सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है।
परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेजल ने कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है।
