Trending

Jaunpur News : शांति भंग की आशंका में सात गिरफ्तार

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र की दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों में जमीनी विवाद को लेकर शांति भंग की आशंका में पुलिस ने गुरुवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि बनकट (लालीपुर) गांव से मुकुंद लाल भारती, राजेंद्र बिंद और जितेंद्र बिंद तथा महुवारी गांव से ओमप्रकाश यादव, अमित यादव, श्यारथी यादव और रामगति यादव को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार दुबे, आरक्षी सच्चिदानंद और आशीष यादव शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!