Trending

Jaunpur News : छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार

Naya Savera Network

जौनपुर। मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो अभियान के तहत सिकरारा पुलिस ने छात्राओं पर फब्तियां कसने और अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रतापगंज इंटर कॉलेज के पास स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ और अपशब्द कहे जाने की सूचना पर एंटी रोमियो टीम ने तत्काल कार्रवाई की। मौके से विजय उर्फ बीरु गौड़ (18) पुत्र तेजबहादुर गौड़, निवासी डमरुआ, थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत शांति भंग की कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव तथा महिला कांस्टेबल लता सिंह, ललिता शुक्ला और संगीता शामिल रहीं। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!