Trending

Jaunpur News : एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन

Naya Savera Network

जलालपुर, जौनपुर पर्यावरण संरक्षण एवं मातृत्व सम्मान के उद्देश्य से रविवार को बयालसी महाविद्यालय, जलालपुर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री पवन कुमार गुप्ता ने बेल, बेर एवं नींबू सहित फलदार और औषधीय पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक श्री कैलाश नाथ प्रजापति, पुरातन छात्र श्री सुनील कुमार यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री समारू राम तथा एनसीसी केयरटेकर डॉ. अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  पवन गुप्ता ने कहा कि "प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प भी ले। वृक्ष हमारे जीवन, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों की सबसे अमूल्य धरोहर हैं।"

प्राचार्य प्रो. अलकेश्वरी सिंह ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!