Trending

Jaunpur News : शीर्षक: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का सिंघोरी वीर व गौरीशंकर रिकेवीपुर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Naya Savera Network

रामनगर, जौनपुर । उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं अपना दल (एस) के वरिष्ठ नेता श्री आशीष पटेल का सोमवार रात्रि मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र में दो स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री श्री पटेल अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष श्री लालबहादुर पटेल की दादी जी की तेरहवीं में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पैतृक आवास बसीरपुर जा रहे थे।

रामपुर विकासखंड की नोनारी ग्राम पंचायत स्थित सिंघोरी वीर में रात्रि लगभग 9:00 बजे सैकड़ों कार्यकर्ता पहले से मौजूद रहे। जैसे ही मंत्री आशीष पटेल का काफिला पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी, राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली, मड़ियाहूँ विधायक डॉ. आर.के. पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, राजनाथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुनीता वर्मा, जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, राकेश पटेल, राजेंद्र पटेल, विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद गौरीशंकर रिकेवीपुर में भी जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल ने अपने समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में डॉ. आशीष पटेल, शैलेंद्र सिंह, राजेंद्र पटेल, संजू श्रीवास्तव, मनोज पटेल, राजेश तिवारी, मुन्ना, जगरनाथ सेठ, संजय पटेल, काशी सेठ, केदार गौतम, किशन सेठ, सक्षम पटेल, बृजेश मौर्य, सौर्य पटेल, श्रेयांश सिंह, चिरंजीव गौतम, विजय बहादुर गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

दोनों स्वागत स्थलों पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। मंत्री आशीष पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बसीरपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष श्री लालबहादुर पटेल की दादी जी की तेरहवीं में सम्मिलित हुए तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने अपना दल (एस) के मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं के उत्साह का परिचय दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!