Trending

Jaunpur News : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ भव्य स्वागत

Naya Savera Network

चंदवक, जौनपुर। विश्व हिंदू रक्षा  परिषद के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश कश्यप का कार्यकर्ताओं ने चंदवक स्थित माधुरी भवन में कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए श्री कश्यप ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होना होगा। विदेशी ताकते  हिंदू समाज को विघटित करने की लगातार कोशिश कर रही है। हिंदू समाज एक रहेगा,संगठित रहेगा तो कोई ऐसी ताकत नहीं होंगी जो हिंदुओं का अहित कर सके। कार्यक्रम को वरिष्ठ राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा पांडेय, राजेश मौर्य, हेमंत सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हृदय नारायण चौबे व संचालन आशु चौबे ने किया। इस अवसर पर सुदामा पांडेय,अजय पांडेय, अशोक पांडेय, बीना सिंह, चंद्रिका यादव ,संजय गुप्ता, कुश दुबे, विकास पांडेय,अभिषेक जायसवाल, शिवांश सिंह, विकास जायसवाल सहित अन्य लोग थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!