Trending

Jaunpur News : जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

Naya Savera Network

जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता  में सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मे खरीफ फसल के दृष्टिगत किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा नहरों के सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नहरों एवं उनकी शाखाओं की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सफाई रहे ताकि सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी अंतिम छोर तक पहुंच सके और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरों का नियमित निरीक्षण करते हुए जल वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखें। यदि किसी क्षेत्र से पानी न पहुंचने अथवा अन्य तकनीकी समस्या की शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्काल समाधान कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के द्वारा ट्यूबेल की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई श्री विपिन कुमार, श्री सुनील कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता नलकूप सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!