Trending

Jaunpur News : गांव के विकास के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर)18 जुलाई 
ब्लाक मुख्यालय के सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव की अध्यक्षता में की  गई। जिसमें गांव के विकास के लिए चार करोड़ का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में सरकार द्वारा संचालित विकास की विभिन्न योजनाओं के विषय में विधिवत बताया गया।

ब्लाक प्रमुख श्री  यादव  ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास, किसान सम्मान, सुरक्षा,शिक्षा और चिकित्सा को लेकर सरकार पूरी तरह कटिबद्ध है।  मुख्यालय से सुदूर गांवों तक बिजली, पानी,सड़क,आवास, शौचालय, खाद्यान्न, पेंशन आदि पहुंचाना केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बीडीसी सदस्यों को भरोसा दिया कि गांवों के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। मिले प्रस्ताव के लिए अधिक से अधिक धन मुहैया कराए जाने का प्रयास किया जायेगा। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार जाति धर्म और मजहब से उठकर सिर्फ विकास का काम कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए सीडीपीओ सुरेश यादव ने पोषाहार की पौष्टिकता के बिषय में बताते हुए गांव में जहां भी आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता हो वहां के लिए प्रस्ताव मांगा। बैठक को पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर चंद्रभान,मनीष दूबे ने भी संबोधित किया।

बीडीओ नीरज जयसवाल ने पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की आख्या को सदन में पढ़ कर सुनाया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत अजय मिश्रा ने किया। इस मौके पर संतलाल सोनी, रामकुमार उपाध्याय, बिपिन सिंह,राना यादव, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, छोटेलाल,चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!