Trending

Jaunpur News : लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल ने पवन मोदनवाल को बनाया अध्यक्ष

Naya Savera Network

संघर्ष ही हमारी पहचान है: श्रवण जायसवाल
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने रामदयालगंज बाजार में स्थित रामजानकी मन्दिर पर व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से व्यापारी नेता पवन मोदनवाल को रामदयालगंज बाजार का अध्यक्ष घोषित किया गया जिनका स्वागत करते हुये श्री जायसवाल ने कहा कि पवन मोदनवाल ने अपने कार्य क्षमता व्यापारी आन्दोलन में दिखायी है जिसका जीता—जागता प्रमाण बाजार के मध्य हाईटेंशन तार को लेकर संघर्ष है जो काबिले तारीफ है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का जन्म ही संघर्षों से हुआ है। संघर्ष ही हमारी पहचान है। ऐसे में उम्मीद है कि पवन मोदनवाल की अगुवाई में व्यापार मण्डल शिखर को छूयेगा। व्यापारियों मान—सम्मान सुरक्षित रहेगा। इसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष पवन मोदनवाल का फूल—मालाओं से स्वागत किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री गगन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, अशोक पाण्डेय, क्रान्ति सिंह, महेन्द्र यादव, कमल चन्द्र अग्रहरी, धर्मेन्द्र अग्रहरी, आकिब अली, अरूण जायसवाल, डिबली सिंह, संतोष मोदनवाल, बबलू जायसवाल, ग्राम प्रधान रिंकू मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल, ओम प्रकाश साहू, सतीश साहू सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!