Trending

Jaunpur News : जलालपुर-केराकत पुलिस की मुठभेड़ में 5 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल; नौ अवैध असलहे बरामद

Naya Savera Network

पुलिस पर फायरिंग का आरोप, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में लगी गोली

जौनपुर। जलालपुर और केराकत थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, संदिग्धों ने घिरने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी की पहचान केराकत थाना क्षेत्र के बीरमपुर निवासी सोनल वर्मा के रूप में हुई है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, केराकत थाना क्षेत्र के टेकूरीडीह के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। सूचना पर जलालपुर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि दोनों ओर से घिरने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनल वर्मा, राजेश्वर पाण्डेय, अवनीश गुप्ता, बाबी कुमार और रंजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से आठ तमंचे, एक देशी रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!