Trending

Jaunpur News : परिवहन विभाग का अभियान 03 स्कूल बस एवं 06 ट्रक ओवरलोड में सीज

Naya Savera Network

जौनपुर 31 जुलाई 2026 (सू०वि०)- जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में 31 जुलाई 2026 को स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन अभियान चलाया गया जिसमें प्रपत्र फेल होने के कारण कुल 03 स्कूली वाहन सीज एवं 05 वाहनों का चालान किया गया। इस अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जॉच की जाएगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जौनपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने जनपद के सभी विद्यालय प्रबन्धकों एवं प्रधानाचार्यो से अपील की है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार अद्यतन करा लें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी रखें। 
ए0आर0टी0ओ0 ने बताया कि पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम स्कूल वाहनों के विरूद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगी। बिना परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारत सुरक्षा मानकों का उल्लघन कर संचालित स्कूल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
ऐसे विद्यालयों की सूची भी तैयार की जाएगी, जो बार-बार चेतावनी के बावजूद बिना परिमट और बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन जारी रखे हुए है। ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालयों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। 
उक्त कार्यवाही के तहत कुल 06 ओवरलोड ट्रक, बिना परमिट संचालित 02 बस को थाने में सीज किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!