Trending

Hyderabad News : हैदराबाद में बागेश्वर धाम सरकार ने किए मां भाग्यलक्ष्मी के दर्शन

Naya Savera Network

हैदराबाद। हैदराबाद प्रवास के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने ऐतिहासिक मां भाग्यलक्ष्मी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया। दर्शन के बाद उन्होंने उपस्थित भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया। उनके मंदिर आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!