Trending

No title

Naya Savera Network

देवरहा बालक बाबा के दर्शन को उमड़ी भक्तों की भीड़
माता-पिता एवं गुरु की सेवा ही सच्ची भक्ति: बालक बाबा

बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड के हैदरपुर गांव में स्थित श्री देवरहा बालक बाबा आश्रम पर बुधवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। आश्रम पर पहुँचे हजारों भक्तों एवं साधू-सन्तों ने पूज्य सन्त श्री बालक बाबा का दर्शन पूजन कर शीश झुका आशीर्वाद लिया। देवरहा बाबा के परम शिष्य बालक बाबा ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों के बीच कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। सच्ची आराधना करने वाली भक्ति कभी निष्फल नही हो सकती। उन्होंने कहा धन्य है वह देश जहां सत्संग के माध्यम से गुरुओं की आराधना की जाती है। उन्होंने कहा कि गुरु की सेवा से मनुष्य के लोक परलोक दोनो सुधर जाते है। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः का संदेश देते हुए कहा कि माता पिता एवं गुरु की सेवा निष्काम भाव से करना चाहिए। गाय, ब्राहमण, साधू संत एवं दीन दुखियों की सेवा निःस्वार्थ भाव से करनी चाहिए। इस दौरान सैकड़ो भक्तो ने गुरुदीक्षा ली। इस दौरान जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय, प्रिंसिपल हवलदार सिंह, संतोष उपाध्याय,  जशवंत सिंह बबलू, अवधराजी, प्रहलाद यादव, पम्मू सिंह, सुधाकर उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, देवेन्द्र तिवारी, रत्नाकर सिंह, कपिलमुनि मिश्र सहित हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आश्रम संचालक मार्कण्डेय सिंह मुन्ना ने गुरुपूर्णिमा महोत्सव में आए हुए श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन श्यामनारायण जायसवाल ने किया। महोत्सव में चल रहे भंडारे में अयोध्या, मथुरा, वृन्दावन, प्रयाग, हरिद्वार, काशी से पधारे बड़ी संख्या में  साधू सन्यासियों भक्तों ने जहां प्रसाद ग्रहण किया वही यथोचित दक्षिणा प्रदान की गई। प्रज्ञा चक्षु बाबू बजरंगी सिंह एवं छोटे सरकार ने भजन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!