Trending

Bhayandar News : मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय का सपना साकार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दी बधाई

Naya Savera Network

भायंदर। विश्वविद्यालय (University) उच्च शिक्षा, अनुसंधान और समग्र विकास का प्रमुख केंद्र है। यह छात्रों को विशेष ज्ञान, महत्वपूर्ण और रोजगार के अवसर प्रदान करता है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार होता है और राष्ट्र निर्माण में मदद मिलती है। राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर आज महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने अगले सत्र से मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय के शुरू होने की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील को मीरा भायंदर शहर की जनता की तरफ से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पंडित लल्लन तिवारी के जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है? साथ ही उन्होंने लल्लन तिवारी से अगले संकल्प के रूप में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। उन्होंने मंच पर उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के दो विधायक सुशील कुमार सिंह तथा डॉ. अवधेश सिंह से निवेदन किया कि वे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर मेडिकल कॉलेज बनाने का संकल्प पूरा करा सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में विधायक नरेंद्र मेहता, ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा आदि का समावेश रहा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू द्वारा अगले 60 दिनों तक देश के अलग-अलग प्रदेशों में वृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ की घोषणा की गई। विगत 8 वर्षों में संस्था द्वारा 26200 वृक्षों का सफल रोपण किया जा चुका है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लल्लन तिवारी को फोन कर मीरा रोड में श्री एल आर तिवारी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बधाई दी। इसके पहले कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राहुल एजुकेशन की सचिव कृष्णा तिवारी तथा सीओओ उत्सव तिवारी ने राहुल एजुकेशन के विकास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मीरा भायंदर महानगरपालिका में सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास, नगरसेवक मदन सिंह नगरसेवक दरोगा पांडे, नगरसेवक मुन्ना सिंह, नगरसेवक अशोक तिवारी, दिनेश उपाध्याय, दिनेश त्रिपाठी, भाजपा जिला मंत्री बृजेश तिवारी, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, शिवसेना नेता गुलाब दुबे, एडवोकेट जितेंद्र शुक्ला, एडवोकेट गुलाब शुक्ला, जितेंद्र दुबे,संदीप तिवारी, प्रमोद तिवारी, प्रदीप तिवारी, समाजसेवी अजय सदानंद दुबे, संदीप सिंह फौजी, सूर्यमणि तिवारी, हरिवंश सिंह, संजय पांडे, अमरीश सिंह भोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख भूरा सिंह, गगन सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह, जुलम तिवारी, पप्पू पासवान, देवेंद्र तिवारी, संदीप तिवारी, अजय एल दुबे, उमाशंकर तिवारी एडवोकेट आर जे मिश्रा, विजय मिश्रा समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने सभी लोगों के प्रति आभार पूर्वक धन्यवाद ज्ञापित किया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!