Trending

Mumbai News : कुर्ला में 353वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न

Naya Savera Network

मुंबई। कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगेबाबा महाराज वसतिगृह परिसर में स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर में ३५३वां श्री शिवराज्याभिषेक समारोह बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। पूर्व सांसद पूनम ताई महाजन की पहल तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शुभ हस्तों से यह श्री छत्रपति शिवाजी महाराज मंदिर आम जनता के लिए खोला गया था। इस विशेष अवसर पर सूचना का अधिकार कार्यकर्ता अनिल गलगली ने श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी, पवन सिंह, डॉ. हेमंत जाधव, उमेश म्हस्के, विशाल वाघ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस समारोह में कुर्ला क्षेत्र के हजारों शिवभक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर छत्रपति शिवाजी महाराज को नमन किया और शिवराज्याभिषेक दिवस को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!