Trending

Mariyahu News :बंद कमरे में विवाहिता का फांसी पर लटकता शव मिला,जांच में जुटी पुलिस

Naya Savera Network
मड़ियाहूं

 स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में बीती रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 रजमलपुर निवासी प्रियंका तिवारी (37), पत्नी जितेंद्र तिवारी, रात में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं। कुछ देर बाद बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां प्रियंका का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रियंका का मायका नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गोपालपुर में बताया गया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली क्षेत्र के रजमलपुर गांव में बीती रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 रजमलपुर निवासी प्रियंका तिवारी (37), पत्नी जितेंद्र तिवारी, रात में कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर लटक गईं। कुछ देर बाद बच्चों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर गए, जहां प्रियंका का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
मृतका अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। उनके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। प्रियंका का मायका नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अहिरौली गोपालपुर में बताया गया है।
प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!