JOSAA पोर्टल पर तकनीकी खराबी के चलते काउंसलिंग लॉगिन में आ रही दिक्कत, छात्र परेशान।sanchar Setu



वाराणसी। संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) द्वारा JEE Advanced 2026 और JEE Main उत्तीर्ण छात्रों के लिए देश के IITs, NITS और IIITs में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया 2 जून 2026 से शुरू कर दी गई है। हालांकि, आज रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर अचानक तकनीकी कारणों से निर्धारित रखरखाव (Scheduled Maintenance) का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल के माध्यम से साइन-इन करने में असमर्थ हैं। जिससे जे0 एस0 सिंह सहित सभी अभिभावक काउंसलिंग के लिए आज सुबह से परेशान है। 
स्क्रीन पर आ रहे मैसेज के अनुसार, "The JoSAA portal is currently undergoing scheduled maintenance. Please check back shortly. We apologize for any inconvenience." प्राधिकरण ने छात्रों से कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करने की अपील की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم