Trending

Jaunpur News : सहकारिता विभाग जौनपुर ने सहकारिता सप्ताह का किया शुभारंभ

Naya Savera Network
जौनपुर।
विकास भवन जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी के सभागार में कृभको के सौजन्य से पीएम प्रणाम किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए आर कोआपरेटिव ब्रजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी और जिला सहकारी बैंक जौनपुर के महाप्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी सहित सभी शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी लोगों को ए आर द्वारा सहकारिता शपथ दिलाते हुए किया गया।  कार्यक्रम में कृभको के एरिया मैनेजर पुष्पराज ने विस्तार से सहकारिता के उत्थान में कृभको की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में रजनीश पाण्डेय, प्रीति सिंह, आशीष सिंह, बद्रीनारायण पटेल, अंकित काबरा, राधेश्याम यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी तथा विपिन यादव, राजेंद्र चौरसिया, अशोक सिंह, सुभाष यादव, नागेंद्र यादव, अजय सिंह, शिल्पा तिवारी,  भूपेंद्र सिंह, सुधीर यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुशील मौर्य तथा संतोष सिंह वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मजीत सिंह ए डी ओ कोआपरेटिव द्वारा किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!