Trending

Jaunpur News : तीन दिवसीय परीक्षा को लेकर यातायात विभाग गम्भीर

Technical Team
प्रात: 6 से रात 8 बजे तक शहर में भारी वाहन हुये प्रतिबन्धित

जौनपुर। यातायात पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा जनपद में क्रमशः 8, 9 एवं व 10 जून को दो पालियों में कुल 21 परीक्षा केन्द्रों पर होगी। उक्त परीक्षा को सकुशल, सुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, जाम मुक्त व दुर्घटना रहित बनाने के लिये जौनपुर शहर क्षेत्र में दिन के समय में आवश्यक वस्तु (गैस, डीजल, पेट्रोल, व मेडिकल से सम्बन्धित वाहन को छोड़कर) नो एंट्री (भारी वाहन प्रवेश वर्जित) की व्यवस्था 8 जून दिन सोमवार, 9 जून दिन मंगलवार एवं 10 जून दिन बुधवार को समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। शहर क्षेत्र में सुगम यातायात संचालन हेतु निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों का शहर क्षेत्र में आवागमन प्रतिबन्धित किया जाता है।

पचहटिया तिराहा
पचहटियां तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

प्रसाद तिराहा
प्रसाद तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

पकड़ी हाइवे अण्डर पास
पकड़ी हाइवे अण्डर पास से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

अलीगंज हाइवे तिराहा
पकड़ी हाइवे तिराहा से शहर शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

जगदीशपुर चौराहा
जगदीशपुर चौराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

चांदपुर हाइवे अण्डर पास
चांदपुर हाइवे अण्डर पास से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

कुत्तूपुर तिराहा
कुत्तूपुर तिराहा से शहर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहनों का आवागमन समय प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।

Jaunpur News :तीन दिवसीय परीक्षा को लेकर यातायात विभाग गम्भीर


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!