Trending

Jaunpur News : एनिमल ऐप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह को सदस्य गिरफ्तार

Naya Savera Network
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने OLX और ANIMAL AAP के माध्यम से पशु व JCB मशीन बिक्री करने के नाम पर लोगों को बुलाकर बंधक बनाकर जबरन वसूली व मारपीट करने वाले गिरोह के सदस्य सुनील प्रजापति पुत्र रामतीरथ प्रजापति निवासी ग्राम ऊटरू खुर्द थाना बक्सा को गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पीड़ित दीप सिंह निवासी ग्राम कठवार थाना लालगंज जनपद मीरजापुर के पुत्र नमन को ठगों द्वारा एनिमल एप्प के माध्यम से भैंस खरीदने का विज्ञापन दिखाया गया। इसके बाद नमन ने अपने पिता से इसके बारे में बताया। तत्पश्चात पीड़ित इन ठगों के चंगुल में फंसने लगे। इसके बाद मोबाइल के माध्यम से 5 जून को ठगों द्वारा पीड़ित को नौपड़वा जौनपुर बुलाया। पीड़ितों के नौपेडवा पहुंचने पर ठगों द्वारा उन्हें पहले हरिपुर ले आया गया जिसके बाद थाना सुजानगंज अन्तर्गत सुल्तानपुर गांव स्थित एक सुनसान जगह ले जाया गया। इस दौरान पीड़ित अपने सहयोगी चन्द्रशेखर को साथ लिये सुल्तानपुर गांव पहुंचा जहां सुनसान स्थान पर ठगों द्वारा दीप के मोबाइल से लगभग 79000 और चंद्रशेखर के मोबाइल से लगभग 62000 ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया तथा मारपीट की गयी।
वहीं पीड़ितों ने थाना सुजानगंज में इस मामले को लेकर लिखित तहरीर दी जिसके बाद थानाध्यक्ष अमित पांडेय मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की पड़ताल में जुट गये। वहीं 10 जून को उक्त ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित 2 शातिर अपराधियों को थाना सुजानगंज व सिकरारा के संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। साथ ही तीसरे आरोपी सुनील प्रजापति को बृहस्पतिवार को हरिपुर बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!