Trending

Jaunpur News : दैवीय आपदा में मृतका के परिजन को तहसीलदार ने सौंपी आर्थिक सहायता राशि

Naya Savera Network
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम बरियारपुर (भटौली) में सर्पदंश (सांप के काटने) से जान गंवाने वाली महिला के पीड़ित परिवार को प्रशासन द्वारा त्वरित आर्थिक मदद पहुंचाई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर निवासी निर्मला पत्नी अशोक शर्मा की गत 6 जून को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। घटना के 'दैवीय आपदा' के अंतर्गत आने के कारण नियमों के तहत मृतका का पोस्टमार्टम कराया गया था।
तहसीलदार योगेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होते ही प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया गया। इसके तुरंत बाद मृतका के परिजनों/वारिसों को 'दैवीय आपदा निधि' के तहत 4,00,000 की अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। वहाँ मौजूद लोगों ने तहसीलदार ने घर आकर सहायता राशि प्रदान करने की मानवता और उदारताकी सरहना करते देखा। वहीं इस दौरान तहसीलदार ने मौके पर उपस्थित अन्य ग्रामवासियों से भी आपदा के समय सतर्क रहने और सरकारी नियमों का पालन करने की अपील किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!