Trending

Jaunpur News : शाहगंज में हुआ भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास

Naya Savera Network
शाहगंज, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय नगर में भव्य योग शिविर का आयोजन हुआ जहां योग प्रशिक्षक वीरेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। साथ ही योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ और दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के मंडल प्रभारी/जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल, महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, कालीचरण जायसवाल, शुभंकर चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, मुस्तकीम अहमद, मंटू चौरसिया, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, पूर्व सभासद संदीप जायसवाल, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, चंद्रेश चौधरी, प्रदीप यादव, प्रिंस गौतम, संतोष सिंह, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, रीता सोनी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, अनुपमा मोदनवाल, शालू मोदनवाल, रूबी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अन्त में सभी ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया। योग शिविर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!