Trending

Jaunpur News : आइडियल पत्रकार संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सम्पर्क अभियान

Naya Savera Network
 

जौनपुर। आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत के शीर्ष पदाधिकारियों की ओर से पत्रकारों से मिलने और उनकी पत्रकार क्षेत्र में काम करने में आ रही समस्याओं का सटीक समाधान करने के लिए सघन सम्पर्क अभियान जारी है। बता दें कि उक्त संगठन का कार्यक्षेत्र 22 राज्यों तक फैला है जिसके 15 हजार से अधिक पत्रकार सदस्य हैं। प्रत्येक जनपद में तहसील व ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी बनी हुई है जो अपने स्तर पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित करके आ रही समस्याओं का समाधान और शीर्ष पदाधिकारियों को अवगत कराकर अपनी सक्रियता से जानी जाती है। अभी हाल में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र के मार्गदर्शन में बिहार के पत्रकारों का सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में दस दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान दर्शनीय स्थलों का दर्शन कार्यक्रम बना। साथ ही सामूहिक मिलन के दौरान वृन्दावन के संतों से मुलाकात करके देश की विभिन्न समस्याओं  पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। बता दें कि आजमगढ और जौनपुर के अलग—अलग क्षेत्रों में स्तरीय सम्पर्क बढाया। पत्रकारों के साथ ही कई शीर्ष पदाधिकारियों ने विवाह, शोकाकुल परिवारों से भेंट करके ढांढस व मदद किया तथा निजी जीवन में आयी पारिवारिक समस्याओं का भी अपने स्तर पर समाधान भी किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मिश्र, राष्ट्रीय संरक्षक राकेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!