सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सुल्तानपुर (पट्टी जियाराय) स्थित पत्रकार कार्यालय में जौनपुर पत्रकार संघ के मड़ियाहूं इकाई के महामंत्री प्रणवेश मिश्रा के नेतृत्व में शोकसभा करके बरसठी के पत्रकार विपिन दुबे के पिता के निधन पर दुःख व्यक्त किया गया। शोकसभा में उपस्थित पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। वक्ताओं ने कहा कि माता-पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।
महामंत्री प्रणवेश मिश्रा ने कहा कि पत्रकार समाज इस दुःख की घड़ी में विपिन दुबे एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों को याद किया। इस अवसर पर चंदन मिश्रा, राज नारायण गिरी, बृजेश मिश्रा, बृजेश मिश्रा, सोनू गुप्ता सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया।
