बक्शा, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विभाग परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ जहां उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह के नेतृत्व में डिप्टी पीडी आत्मा रमेश चंद्र यादव, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अनुराग सिंह, एडीओ कृषि रक्षा अमित यादव, धर्मेंद्र पटेल, प्राविधिक सहायक सर्वेश यादव, बीज गोदाम प्रभारी अश्वनी सिंह, दिलीप सरोज, सूरज सरोज सहित ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड (FPO) से गौरव मौर्य सहित विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस मौके पर सभी अधिकारियों की उपस्थिति में कृषि कल्याण केन्द्र बक्शा, ऋषित फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। उप कृषि निदेशक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव भी पैदा करेगा। डिप्टी पीडी आत्मा ने किसानों से अपील किया कि वे भी अपने खेतों की मेड़ों पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण संतुलन में सहयोग करें। अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

إرسال تعليق