Jaunpur News : खराब गुणवत्ता का आरोप, नोनारी सब्जी मंडी में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य रुका


जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील स्थित नोनारी सब्जी मंडी में चारदीवारी और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर किसानों और ग्रामीणों ने विरोध जताया। आरोप है कि इंटरलॉकिंग बिछाने में निर्धारित सफेद बालू के बजाय मिट्टी और कंकड़-पत्थरों का इस्तेमाल किया जा रहा था।

ग्रामीणों ने कहा कि मानक के विपरीत निर्माण होने से बरसात में इंटरलॉकिंग उखड़ सकती है और किसानों को परेशानी होगी। सूचना पर पहुंचे अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।

शिकायत के बाद मंडी परिषद के जूनियर इंजीनियर जय वर्मा ने ठेकेदार को काम रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अब निर्धारित मानकों के अनुसार गंगा की बालू डालकर और रोलर चलाने के बाद ही इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी।

किसानों ने मांग की है कि मंडी में निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप कराया जाए, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो और किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم